शिक्षा के बिना नहीं हो सकता समाज का उत्थान: रालोसपा

खेल मैदान से वीर कुंवर सिंह किला तक निकला जुलूस

● डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर किया माल्यार्पण


जगदीशपुर। रालोसपा ने बुधवार को जगदीशपुर नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर शिक्षा सुधार सप्ताह के तहत शिक्षा सुधार बनाएं बटन दबाने का पहला आधार अभियान के तहत ये मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा में सुधार करने का नारा लगा रहे थे। इसको लेकर सवारथ साहु प्लस टू उच्च विद्यालय का खेल मैदान में रालोसपा नेताओं ने डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व बाबू जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मशाल जुलूस का प्रारंभ किया।
                      प्रखंड अध्यक्ष ललन कुशवाहा व युवा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर कुशवाहा के संयुक्त अगुवाई में जुलूस सवारथ साहु खेल मैदान से निकाला गया, जो थाना रोड, सब्जी मंडी, कोतवाली, दुलौर मोड़, मुख्य चौरस्ता, मंगरी चौक, झंझरिया पोखरा होते हुए पश्चिमी किला गेट से वीर कुंवर सिंह किला मैदान में पहुंचा। यहां पहुंचकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।नुक्कड़ सभा का संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। बेहतर समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। इसलिए पार्टी पूरी तरह राज्य में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए संकलिप्त है। आज शिक्षा का सबसे खराब हालात है, नीतीश सरकार ने सूबे में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया। वक्ताओं ने चुनाव में शिक्षा सुधार करने वाली सरकार चुनने की अपील की।
         
जुलूस में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

इस अवसर पर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग। जिला अध्यक्ष परबीन कुमार सिंह, पूर्व प्रतेयाशी संजय मेहता, जागा कुशवाहा, राणा कुशवाहा, हरिशंकर टाइगर, मुमताज वारसी, नागेंद्र यादव, छात्र  प्रदेश अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, कलाम सिन्धकी, पंकज कुशवाहा, संजय सिंह, कार्तिक पांडेय स्वर्णजीत सिंह, किसान  जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह, सिदेश्वर सिंह, दीपेश सिंह, सियाराम कुशवाहा, गंगा सागर कुशवाहा, सत्रुधन सिंह,  जितेंद्र कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, छोटन कुशवाहा, बिनीत कुशवाहा, अमित कुशवाहा आदि थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST