RJJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष तो पार्टी ने हटाया , कार्यवाई पर उठे सवाल

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के नवादा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को पार्टी से हटा दिया गया है। लोजपा के प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफ़ी ने नवादा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सुप्रीमों आशुतोष कुमार के संपर्क में रहने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप में कार्यवाई की है। दरअसल राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार बीतें दिनों नवादा में जनसंपर्क के लिए गए थे जहां उनकी मुलाकात लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार से हुई। बताया जा रहा है राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार और लोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार पहले से परिचित है और इसी वजह से दोनों की अक्सर मुलाकात उनकी होती रहती है । वही अभिमन्यु कुमार को पार्टी से निकाले जाने से नवादा जिले के लोजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष है। मिली जानकारी के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में नवादा संसदीय सीट से लोजपा के जीत में भी अभिमन्यु कुमार की भूमिका अहम थी। वही नवादा में अभिमन्यु कुमार को पार्टी से निकाले जानेपर स्थानीय लोगो का कहना है कि लोजपा यहां भूमिहारों के बदौलत जीती है, भूमिहार जाती को दरकिनार कर काम करना पार्टी को महंगा साबित हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST