अखिलेश उर्फ साधु की हत्या में अमिताभ बच्चन सहित चार हुए गिरफ्तार

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के अखिलेश कुमार उर्फ साधु की हत्या में पुलिस ने अमिताभ बच्चन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल दो और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इनके पास से पांच मोबाइल जब्त किया गया है।

दो सितंबर को मोहनिया थाना में अखिलेश सिंह उर्फ साधु के गायब होने का मामला दर्ज हुआ था। उनके मकान में किराए पर टेंट हाउस खोले अमिताभ बच्चन ने अपने 5 सहयोगी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अपने सहयोगियों को 20-20 हजार रुपये दिया था।

फिर लाश को उसी रात पिकअप पर लाद कर मरिचा गांव के पास नदी में फेंक दिया था। दो दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद कर अनुसंधान में जुटी थी। इसके बाद चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। इस घटना का मुख्य अभियुक्त अमिताभ बच्चन है, जो अखिलेश के बगल के गांव का रहने वाला है और अखिलेश का कमरा भाड़े पर लेकर टेंट हाउस चलाता है।

ढाई हजार प्रतिमाह किराया देना है। 5 साल से इसका किराया उस पर बाकी था और अमिताभ बच्चन उस घर में झाड़-फूंक का भी काम करता था। अखिलेश बार-बार 5 साल का बकाया किराया मांग रहा था। कैमूर एसपी ने बताया कि बरेज गांव के अखिलेश उर्फ साधु की हत्या मामले का खुलासा हो गया है।

मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्त पकड़े गए हैं। इनके पास से घटना में इस्तेमाल पिकअप, मोबाइल घटना में प्रयोग की गई पत्थर बरामद हुआ। मुख्य अभियुक्त अमिताभ बच्चन अखिलेश के रूम में किराए पर टेंट हाउस चलाता था। जिसका 5 सालों से किराया नहीं दिया था और अमिताभ बच्चन झाड़-फूंक का काम करता था।

मृतक के घर की महिलाओं के कॉल डिटेल भी मिले हैं। इन्हीं कारणों से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दिया। गमछे से गला दबाकर, हाथ तोड़कर और सर और पसली को पत्थर से कुचल कर मार डाला था।

इस घटना में 2 निर्दोषों को फंसाया जा रहा था। दोनों को बरी कर दिया गया है। सही अनुसंधान से दो निर्दोष को छोड़ा गया। मुख्य आरोपित पकड़े गए हैं। दो और की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST