बिजली के खम्भे में बांध कर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस


सारण: (गजेंद्र कुमार)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव में कुछ लोगो के द्वारा एक घर पर जाकर लूटपाट करने के साथ ही एक व्यक्ति की बिजली के खम्भे में बांध कर पीट पीटकर हत्या कर दी गयी।मृतक पड़ोसी गांव हबीरचक निवासी 60 वर्षीय सुदर्शन सिंह बताया जाता है।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने मित्र शशिभूषण सिंह से मिलने उसके घर आया था।तभी गांव के कुछ लोग वहाँ आकर घर मे लूटपाट करने के साथ ही उसे बिजली के खम्भे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी।हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे परसा स्वास्थ्य केंद्र में ले गयी।परन्तु वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस सम्बंध में  गृहस्वामी के पुत्र अरविन्द कुमार सिंह ने ओमप्रकाश सिंह,सत्यनारायण सिंह,शिवनाथ सिंह,नितेश कुमार,गोलू कुमार,देवी सिंह सहित 32 को नामजद व एक दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।एफआईआर में उसने एक लाख रुपए नकद,बाइक व जेवर लूटने का आरोप लगाया है।हालांकि पुलिस इसे जमीनी विवाद मान रही है।शशिभूषण सिंह दबंग किस्म का आदमी है।गांव के कुछ लोगों को वह जमीनी विवाद में तंग करता था। मृतक उसका पक्ष लेता था।इसलिए पुरे गांव वाले उससे नाराज थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST