जगदीशपुर एसडीएम ने वीर कुंवर सिंह किले पर फहराया तिरंगा,आन-बान-शान से जगह-जगह लहराया तिरंगा

जगदीशपुर।
वैश्विक कोरोना संकट के बीच देश भर में 74वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। भोजपुर जिले के जगदीशपुर में भी आजादी के जश्‍न में लोग सराबोर नजर आए। राष्‍ट्रध्‍वज को देखते ही सलामी देते लोग देभभक्ति से ओतप्रोत नजर आ रहे थे। सर्वप्रथम ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला पर जगदीशपुर एसडीएम अरुण कुमार के द्वारा तिरंगे ध्वज को ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। झंडातोलन के साथ ही राष्ट्रगान जन गण मन..अधिनायक जय हे की शुरुआत हुई तो जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन,नप मुख्य पार्षद मुकेश कुमार गुड्डू, बीडीओ सह नप प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह,नपं अभियंता रौशन कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इसके बाद जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अरुण कुमार,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, अधिवक्ता संघ कार्यालय में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अंजना देवी,रेफरल अस्पताल में डॉ. विनोद प्रताप सिंह, जगदीशपुर थाना में थानाध्यक्ष ईश्वरानन्द पॉल, अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. विनोद प्रताप सिंह, झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा  नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों,राजनीतिक दलों के कार्यालयों के सहित अन्य स्थानों पर भी झंडोतोलन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। साथ ही हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


74 वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद ने फहराया तिरंगा ध्वज

जगदीशपुर नगर पंचायत के परिसर में शारिरिक दूरी के अनुपालन के बीच नप मुख्य पार्षद मुकेश कुमार गुड्डू ने तिरंगे ध्वज को फहराया। देश की आन बान शान तिरंगे ध्वज को सलामी देने में  अधिकारी व नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे। झंडातोलन के साथ ही राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे की शुरुआत हुई तो उप मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ,डीएसपी श्याम किशोर रंजन,बीडीओ सह नप प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, थाना अध्यक्ष ईश्वरा नंदपाल,अभियंता रौशन कुमार पांडेय,पूर्व नप अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रीता कुमारी, वार्ड पार्षद धनुपरा देवी, वार्ड पार्षद अर्जुन प्रसाद, रविंद्र चौधरी, सुरेंद्र साह, संजय पासवान, मुन्ना चौधरी, ध्रुप जी, कपिल सिंह (नायक), मोहम्मद इलियास,  विकास कुमार, नगर कर्मी अमन गुप्ता समेत कई लोगों ने तिरंगे ध्वज को सलामी दी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST