विधायक लोहिया ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों का किया दौरा,जनता ने किया स्वागत

जगदीशपुर। स्थानीय विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया को जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वे सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से रूबरू हुए। पिरो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत कोथूआँ, अंगरा सहित दर्जनों पंचायतों में जाकर जनता से मिलने का काम किया। इस दौरान विधायक ने अपने पांच साल में किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखी।
विधायक लोहिया ने कहा कि में अपने कार्यकाल में सभी को एक समान देखने का काम किया। हर तबके के लोगों का आवाज बने। दुख-सुख में जनता के साथ रहे व है। उन्होंने कहा कि मैं जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं। इस बार जो हमसे काम नहीं हो पाया है उसे अवश्य पूरा करूंगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक को दुबारा विधायक बनाने के लिए संकल्प लिया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव, प्रमोद उपाध्याय. गुडू कुमार, उपेंद्र साह, बीडीसी विकास यादव, विजय राम, सुभाष गुप्ता, मोहन यादव, निक्कू सिंह, शत्रुध्न सिंह, रविशंकर, सोनू यादव, गणेश राम, नारायण राम, शशि कुमार दुबे, विश्वनाथ उपाध्याय, राज किशोर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST