
इंडिया युथ आईकन टीम जिलाध्यक्ष द्बारा मृतक के परिजनों को दी सान्तवना
रामगढ़वा : इंडिया युथ आईकन टीम ने बिहार से लेकर जिला तक धुम मचाते हुए गरीबों का मसीहा बन गए। बाढ़ पीड़ित हो या गरीबों का दर्द हो उसे सूनते ही इंडिया युथ आईकन जिलाध्यक्ष सुशील प्रताप सिंह एवं टीमों ने उनके दरवाजें पर जा पहुंचते हैं साथ ही मदद कर ही दुसरे मंजिल की ओर आगे बढ़ते जाते हैं। रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के हरदिया कोठी गांव में अवस्थित नदी में युवक लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया डूबने से मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सान्तवना दिया गया। सरकार द्बारा मिलने वाले आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी लिया। मृतक के परिजनों ने इंडिया युथ टीम को बताया कि अबतक सरकारी विभाग से कोई सहयोग नही मिला हैं।
वही टीमों के सहयोग से जल्द ही मृतक की परिजनों को लाभान्वित दी जाएगी। खबर की जानकारी आईकन टीम के आईटीसेल प्रभारी आर्दश कुमार गिरी ने सोमवार को दी।
मौके पर हरिओम प्रकाश,राजेश्वर कुशवाहा,जगत कुशवाहा, रविराज सिंह सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।
0 Response to "इंडिया युथ आईकन टीम जिलाध्यक्ष द्बारा मृतक के परिजनों को दी सान्तवना"
टिप्पणी पोस्ट करें