भोजपुर में कोरोना मरीजों के लिए खुला ऑक्सीजन बैंक, निःशुल्क व्यवस्था संक्रमिताें के इलाज में होगी सहूलियत

राजेन्द्र प्रसाद सिंह चैरिटेबल ने की ऑक्सीजन बैंक की स्थापना


जगदीशपुर।(सूरज कुमार राठी)। भोजपुर के समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कोरोना से ग्रसित मरीजो को बचाने का मुहिम छेड़ दिया है और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सुविधा के लिए उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक खोल दिया है। आरा, शहर के केजी रोड स्थित राजेन्द्र हॉस्पिटल परिसर में राजेन्द्र प्रसाद सिंह चैरिटेबल द्वारा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना कर कोरोना संक्रमितों के इलाज में लाभदायक होगा। 21 सिलेंडर के साथ बुधवार को उद्घाटनकर्ता अपर समाहर्ता कुमार मंगलम, मुख्य अतिथि सिविल सर्जन भोजपुर डॉ ललितेश्वर प्रसाद झा,विशिष्ट अतिथि सब जज जगदीशपुर श्री नीरज किशोर सिंह व राजेन्द्र प्रसाद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट सह प्रबंध निदेशक राजेन्द्र हॉस्पिटल डॉ अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया। अपर समाहर्ता कुमार मंगलम ने कहां की आज की इस कोरोना महामारी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा। इसके साथ ही भोजपुर वासियों का लाभ मिलेगा। उन्होंने राजेन्द्र प्रसाद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और मेंबरों को इस मुहिम को लेकर धन्यवाद का पात्र बताया। कार्यक्रम के उपरांत डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों को मॉस्क व सैनेटाइजर भेंट किया। मौके पर हरेन्द्र प्रसाद ,श्री रामकुमार सिंह, मणि बहादुर सिंह , प्रेम जी , सुधीर सर , अंजनी हिमांशु ,प्रेम पंकज जी ,रविन्द्र सिंह , अमन सिंह, बिनोद , संजय सहित अन्य मौजूद रहे।

किसी को भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे: डॉ. अनिल

राजेन्द्र प्रसाद सिंह चैरिटेबल अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना से भोजपुर वासियों का लाभ मिलेगा। फिलहाल 21 सिलिंडर का इंतजाम किया गया है। जो बैंक खोले है उससे सहायता करेंगे और किसी को भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। इसके लिए कोई पैसे की लेनदेन नहीं होगी। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगो ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा जिनको भी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होगी वो केजी रोड स्थित राजेन्द्र हॉस्पिटल में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST