रामगढ़वा प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों पर प्रशासन व कार्यकर्ताओं ने किया झंडोत्तोलन

रामगढ़वा :(एम० कुमार) तिरंगा झंडा 74 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर प्रशासन व कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सुबह से ही राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया।
वही प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख शिवकुमारी यादव ने झंडोत्तोलन किया। थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह  पीएचसी कार्यालय में प्रभारी डॉक्टर तज्जमुल हुसैन पासा  दलित बस्ती सिसवनिया पोखरा  भाजपा कार्यालय में प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा,पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र तिवारी ,एमके मिशन स्कूल डीएन कुशवाया आदि ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गीत गया और उसके बाद बंदे मातरम् भारत माता की जय जयकारा लगाया।
झंडोत्तोलन में मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह, पीओ मनरेगा आश्वनी कुमार,प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव,थाना पुअनि श्रीराम राम,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू भगत, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पांडेय,प्रखंड महामंत्री अभय कु० गुप्ता,शशिभूषण सिंह, वरीय नेता मुरली मनोहर प्र०, विरेन्द्र प्र०,मुखिया शिवचंद्र यादव,चन्द्रिका प्र०,प्रेम कुमार, संजय पांडेय,आवास सहायक शिवम कुमार आदि जनप्रतिनिधि व थाना के समस्त पुलिस, सैफ जवान सिपाही मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST