महिला सशक्तीकरण पर सूबे की सरकार का विशेष ध्यान- सुषुमलता

शराबबंदी से महिलाओं को मिल रहा सम्मान

● फेसबुक लाइव संवाद कर लोगों से हुई रूबरू

जगदीशपुर। जदयू महिला जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। छात्राओं के लिए पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति योजना की वजह से विद्यालय जानेवाली लड़कियों की संख्या बढ़ी व तरक्की का नया अध्याय लिखा। वे रविवार को फेसबुक लाइव संडे संवाद के तहत लोगों से रूबरू होते हुए बोल रही थी।
                 उन्होंने कहा कि एक दौर था जब महिलाएं खिड़की से झांक कर बाहर की नजारा देख पाती थी। आज महिलाओं को घर से निकलने में डर नहीं लगता, महिलाएं कहीं भी बेझिझक आ-जा सकती है। राज्य सरकार ने बच्चियों व औरतों को निडर बनाने का काम किया है। साल 2005 में नीतीश कुमार जब राज्य के सीएम बने तो महिलाओं के उन्नयन व सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी। पंचायत चुनाव में 50 फ़ीसदी आरक्षण देकर राजनीति में ऐतिहासिक भागीदारी दी। शराबबंदी के बाद महिलाएं खुली हवा में सांस ले रही है। शराब सेवन के बाद महिलाओं को प्रताड़ित होना पड़ता था। लेकिन शराबबंदी से पैसों की बचत के साथ महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। 15 साल पहले सूबे में भय का माहौल था। विकास की कोई बात नहीं होती थी। आज नीतीश सरकार शिक्षा के विकास के प्रति कटिबद्ध है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST