बेतिया में 25 वर्षीय युवती का सिर कटा शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बेतिया: बेतिया जिले के शिकारपुर थाने के मुरली गांव के सरेह से बुधवार को एक महिला की लाश बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला का सिर धड़ से अलग था और उसकी दोनों हथेलियों को भी काट दिया गया था। महिला की उम्र करीब 25 साल के आस पास है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST