16 वर्षीय लड़की को अगवा मनचलों ने किया रेप, दो गिरफ्तार

रोहतास:(रंजन कुमार) खबर रोहतास जिला के चेनारी से हैं। यहां की एक 16 वर्षीय लड़की को दो मनचलों ने अगवा कर लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि 18 अगस्त को ही लड़की को उस समय बाइक सवार दो मनचलों ने अगवा कर लिया। जब वह सिलाई सीखने जा रही थी। बताया जाता है कि बाइक पर दो लड़कों ने ज़बरन उसे बैठा कर सासाराम लाया तथा सासाराम में किसी किराए के मकान में 4 दिनों तक रखा। इस दौरान युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। इस संबंध मे पीड़ित के परिजन ने 22 अगस्त को चेनारी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। 
पुलिस ने फिलहाल रेप के आरोपी सहित दो युवको  को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। यहां तक की पीड़ित लड़की को भी मीडिया से बचाने की कोशिश की जा रही है। मेडिकल जांच करने वाली चिकित्सक डॉ नीतू कुमारी ने बताई की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। साथ ही पीड़ित लड़की ने पूरे घटनाक्रम महिला के साथ साझा की है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST