भ्रष्टाचार का आरोप लगा ग्रामीणों ने दिया धरना, जनप्रतिनिधियों पर लगाया आरोप


जगदीशपुर। (सूरज राठी)
शिवपुर पंचायत के मुखिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोनवर्षा गांव के ग्रामीणों ने नाली व कीचड़ में खड़ा होकर धरना प्रदर्शन  किया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के उप मुखिया नरेन्द्र प्रताप ने की।  इस मौके पर ग्रामीणों  ने कहा कि चुनाव जितने के बाद जनप्रतिनिधियो को इस गांव से कोई मतलब नही रहता है।ग्रामीणों ने कहा कि खासकर पंचायत के मुखिया की उपेक्षा के कारण गांव की नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गया है। जब कि मुखिया  योजनाओ के माध्यम से भ्रष्टाचार मे व्यस्त है। ग्रामीणों ने कीचड़ मे खड़ा होकर हाथ मे स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। जिस पर आधी रोटी खाएंगे शिवपुर को भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे सहित अन्य नारे लिखे गये थे। प्रदर्शन में उपमुखिया नरेन्द्रप्रताप सिंह, वार्ड सदस्या श्रीमती फुलझारो देवी, जितेन्द्र यादव,नथुनी यादव, संतोष कुमार, भगेलू राम,सुदर्शन पासवान, प्रेम चंद राम, कमेश्वर राम, पदुराम, रामजगया पासवान, सुधिया देवी, चंद्रावती देवी, सुनीता पासवान, शशिकुमार राम, संजय कुमार राम, सत्यनारायण राय, रितेश यादव, पार्वती देवी, राम अयोध्या सिह, बिरबहादुर राम,उमेश यादव , खेसारी यादव , सिपाही राम, तारकेश्वर राम, सुनील राम, श्री भगवान राम, मदन यादव, अशोक यादव, मनरिका पासवान, ठठेरी राम, चंद्रमा यादव सहित अन्य थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST