भाजपा नेता सह रामलीला कलाकार के निधन से शोक की लहर, विश्वामित्र की पावन भूमि पर अंतिम विदाई, लोगों ने दी श्रद्धांजलि


भाजपा नेताओं ने पार्टी का झंडा किया समर्पित

●  जगन्नाथ केशरी जेपी आंदोलन के दौरान गए थे  जेल

जगदीशपुर।  नि: स्वार्थ भाव से पार्टी कार्यों का नियंत्रण करना व आम लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भाजपा के पूज्य नेता सह रामलीला कलाकार 80 वर्षीय जगन्नाथ प्रसाद केशरी का असामयिक निधन रविवार को अहले सुबह हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना से एनडीए खेमे,रामलीला समिति  व नगर में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी का झंडा समर्पित किया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावे दो पुत्र व पूरे परिवार को छोड़ गये।


बताया जाता है कि जगन्नाथ प्रसाद केशरी भाजपा के पूर्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रामलीला में राजा जनक के भूमिका निभाते थे। वे आर एस एस के स्वयंसेवक  थे। जेपी आंदोलन के दौरान  जेल भी जा चुके थे। उनका अंतिम विदाई विश्वामित्र की पावन भूमि बक्सर के चरित्र वन में मुक्ति धाम किया गया। भाजपा नेताओं ने बताया कि
उनके निधन से पार्टी ही नहीं समाज को भी बड़ी क्षति हुई है। वह एक अभिभावक के रूप में सदैव मार्गदर्शन देते थे व निस्वार्थ समाजसेवा में लगे हुए थे। इसकी भरपाई संभव नहीं है।


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जताया शोक

राज्य के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जगन्नाथ प्रसाद केशरी के पुत्र माधव केसरी से फोन कर शोक जताया। डिप्टी सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि केसरी जी की समाजसेवा में गहरी रुचि थी। वे भाजपा के समर्पित सिपाही थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, नपं चेयरमैन सहित एनडीए नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक भाई दिनेश, नपं चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, हाकिम प्रसाद, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, शिक्षक आलोक भारद्वाज, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार, नगर महामंत्री कुमार गौतम, प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, भाजपा नेत्री संध्या सिंह, सूर्यकांत पांडे, हरेंद्र पांडे,  राम प्रकाश सिंह,वार्ड पार्षद पति नायक सिंह,अमन कुमार गुप्ता आदि ने जगन्नाथ प्रसाद केसरी को श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST