मणिपुर में सेना पर आतंकवादी हमला, असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, 6 घायल

नई दिल्ली। मणिपुर में असम राइफल्स की यूनिट पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं और 4 की हालत गंभीर है। शहीद हुए जवान 4 असम राइफल्स के थे। घटना बुधवार रात राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई है। चंदेल जिला एक पहाड़ी इलाका है। घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक घात लगाकर बैठे पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के आतंकवादियों ने मणिपुर के चंदेल जिला में म्यानमार बॉर्डर से सटे इलाके में असल राइफल्स की टुकड़ी पर हमला कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

इससे पहले पिछले साल नवंबर में चंदेल जिले में ही असम राइफल्स के कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया था। उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके थे। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। इसके बाद उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी में भाग गए थे। हालांकि इस हमले में सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ था।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST