खगड़िया में जदयू महिला प्रकोष्ठ ने जारी की प्रखंड अध्यक्षों की सूची

खगड़िया(चितरंजन सेंगर)। जिले के चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बाजार स्थित पार्टी कार्यकर्ता सन्नी गुप्ता के आवास पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनीषा देवी ने की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भी मौजूद थे। बैठक में जिला के सभी सात प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीषा देवी ने कहा कि पार्टी की ओर से दिए जा रहे निर्देश का हर हाल में पालन करना होगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने के अपील के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सात प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी की। साथ ही सभी नव मनोनीत अध्यक्ष को मनोनयन पत्र भी दिया। मनीषा देवी ने कहा कि चौथम प्रखंड के फुलो देवी, गोगरी से बाॅबी गांधी,  मानसी से मिथिलेश देवी, अलौली से सुनीता देवी,  परबत्ता से बबली कुमारी, बेलदौर से बबिता भारती को महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस मौके पर सभी मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST