बड़ी ख़बर: RJD को एक और बड़ा झटका: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया पद से इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले तो पार्टी के पांच विधानपार्षद जदयू में चले गए तो वहीं अब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये राजद के लिए बहुत बड़ा झटका बताया जा रहा है। इस बारे में बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पूर्व लोजपा सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं। बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है।


लोजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के राजद ज्वाइन करने की बात कही जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ये चर्चा है कि कि रामा सिंह 29 जून को राजद ज्वाइन करेंगे और इसी बात से राजद के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST