नकली करंसी गैंग का भंडाफोड़, 50 करोड़ रुपए मूल्य के नोट बरामद; आरोपियों में सेना का जवान भी शामिल

DESK:
नकली करंसी गैंग की सुचना के बाद क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद किये हैं। बुधवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान सेना के एक जवान समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक़ जब्त की गई नकली नोट में भारत और अमेरिका समेत कई देशों की करंसी शामिल है। इतना ही नहीं इनमें ज्यादातर पर ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ छपा है। आरोपियों में सेना का जवान भी है, इसलिए आर्मी इंटेलिजेंस भी पड़ताल में जुटी है। 
पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह ने बताया कि नोटों की गुणवत्ता सत्यापित कराई जा रही है लेकिन कई नोट ''चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'' के डमी बिल हैं। सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को जाली नोट असली के तौर पर देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। डीसीपी ने कहा कि जाली मुद्रा के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। डीसीपी बच्चन सिंह ने बताया, 'दो दिन पहले हमें एमआई से सूचना मिली थी जिसके आधार पर हमने संयुक्त अभियान चलाया। हमने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास भारत और अन्य देशों के जाली नोट मिले हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST