सासाराम:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सासाराम में महिलाओं ने भी किया योग।



रंजन कुमार 

सासाराम : विश्व योग दिवस पर महिलाएं भी पीछे नहीं है। आज सासाराम के प्रतापगंज में कसौधन वैश्य समाज की महिलाओं ने सुबह सुबह योग करके विश्व योग दिवस में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया। बता दें कि विश्व स्तर पर भारत ने योग को मान्यता दिलाई है। इसके बाद 21 जून को पूरे संसार में विश्व योग दिवस मनाया जाता है। जिसमें सासाराम की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। आज सुबह ही महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामूहिक रूप से योग किया गया।आयोजकों ने बताया कि योग तन मन को स्वस्थ कर देता है। यह हर उम्र के लोगों की जरूरत है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST