विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री वेबिनार में हुए शामिल, 'कोरोना- मानवता को प्रकृति का संदेश' विषय पर विशेषज्ञों के साथ की चर्चा।

पटना- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'कोरोना- मानवता को प्रकृति का संदेश' विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस वेबिनार का आयोजन संवाद भवन में किया गया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ कई आलाधिकारी भी शामिल हुए।
शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे संवाद भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वेबिनार के जरिए पर्यावरण विषय पर कई विशेषज्ञों से जुड़े। और पर्यावरण संरक्षण पर सभी से समीक्षा की। इस दौरान वेबिनार में दिल्ली से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पूर्व सचिव सीके मिश्रा और टेरी के डीजी डॉ. अजय माथुर और पर्यावरण विभाग के दीपक कुमार सिंह, प्रधान सचिव (फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज) भी शामिल हुए। साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहें।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के भी वन एवं पर्यावरण विभाग के कई अधिकारी वेबिनार में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार ने सभी के साथ राज्य के पर्यावरण की मौजूदा स्थिति पर बात की। साथ ही राज्य के बदलते पर्यावरण पर विशेषज्ञों की राय भी जानी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST