सहरसा में भूमिविवाद में बड़ी वारदात, बदमाशों ने पांच लोगों को मारी गोली

SAHARSA : बिहार के सहरसा में दो पक्षों के बीच भूमिविवाद को लेकर उत्पन विवाद में एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोली लगने से दूसरे पक्ष के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। आनन-फानन में परिजनों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डरहार ओपी क्षेत्र के सततौर गांव वार्ड-.06 की घटना बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सततौर गांव के वार्ड-.06 के रहने वाले रामपुकार यादव और निरंजन यादव के बीच पूर्व से भूमिविवाद चल रहा था। इसी बीच खेत की जुताई करने के दौरान आज रामपुकार यादव के और निरंजन यादव के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद निरंजन यादव गुट के दस-पन्द्रह की संख्या में आए लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें रामपुकार यादव गुट के पांच लोग गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।


हालांकि इस पूरे घटना में कुल सात लोग जख्मी बताए जा रहे हैं, जिसमें से पांच लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं एक भैंस को भी गोली लगी है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।हालांकि इससे पूर्व में भी भूमिविवाद को लेकर निरंजन यादव और रामपुकार यादव के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी थी।

पूर्व की घटना से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि निरंजन यादव गुट के लोग हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कशिश न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो में साफ तौड़ पर देखा जा सकता है कि एक गुट के लोग किस तरह से अपने हाथों में रायफल और लाठी-डंडे लहराते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी डरहार ओपी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST