राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव सहित R.J.D के कई नेता पर प्राथमिकी दर्ज

पटना: गोपालगंज हत्याकांड में जदयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रशासन की अनुमति के बिना 10 सर्कुलर रोड से शुक्रवार की सुबह काफिले के साथ गोपालगंज कूच करने की कोशिश व लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के 92 नेताओं पर पुलिस ने केस किया है। देर रात सचिवालय थाने में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, राजद प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत 32 नामजद व राजद के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। नामजद आरोपितों में राजद के कई विधायक भी शामिल हैं।
,,

गोपालगंज में भी दर्ज हुआ मुकदमा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी समेत अन्य राजद नेताओं के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुद की है। उधर, गोपालगंज के बरौली विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मो नेमतुल्लाह व जिला राजद अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित 13 नामजद व 60 अज्ञात राजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ हथुआ थाने में  प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन लोगों पर भी लॉकडाउन के दौरान रूपनचक गांव में धरना देने का आरोप है।

गोपालगंज हत्याकांड में जदयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद के विधायकों के साथ गोपालगंज जाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने लॉकडाउन का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आरजेडी विधायकों में कहासुनी भी हुई। तेजस्वी यादव के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत तमाम नेता मौजूद थे।

हरसिद्धि विधायक राजेन्द्र राम
साहेबगंज विधायक रामविचार राय
राजापाकड़ विधायक शिवचंद्र राम
बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव
दरभंगा विधायक भोला यादव
हिलसा विधायक शक्ति सिंह यादव
विधायक एज्या यादव
विधायक शम्भू यादव
विधायक अबु दोजाना
विधायक राहुल तिवारी
विधायक आलोक मेहता
औराई विधायक सुरेंद्र राय
सिवान विधायक हरिशंकर यादव
सूर्यगढ़ा विधायक पहलाद यादव
जमुई विधायक विजय प्रकाश
प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह
बाँका विधायक सोमा स्वीटी हेम्ब्रम
मसौढ़ी विधायक रेखा देवी
फतुहा विधायक रामानंद यादव
पूर्व उप सभापति बिहार सलीम परवेज़
मुंगेर विधायक विजय कुमार
विधायक गुलाब यादव
विधायक शाहीन
विधायक अब्दुल बारी सिद्धिकी

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST