
साइबर अपराधियों ने खोली बिहार DGP के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट
SUPAUL: एक बड़ी खबर सायबर क्राइम से है जो बिहार पुलिस महकमे से आ रही है।शातिर सायबर अपराधियों ने आजकल पुलिस को नाको दम कर रखा है। अपराधियों ने बिहार के डीजीपी का फर्जी फेस बुक अकाउंट खोल लिया है। इस बात के खुलासा तब हुआ जब ओरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी अभिनव कुमार सिंह को फेस बुक पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया। अभिनव सिंह ने तत्काल इसकी सूचना डीजीपी को दी और तब जाकर खुलासा हुआ। डीजीपी फेसबुक पर जरूर हैं, लेकिन वे किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते है। ऐसी जानकारी खुद डीजीपी गुपशतेश्वर पांडेय ने दी।
0 Response to "साइबर अपराधियों ने खोली बिहार DGP के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट"
टिप्पणी पोस्ट करें