मोतिहारी में अलग-अलग जगहों पर दो प्रवासी मजदूरों की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

MOTIHARI: जिले में अलग अलग जगहों पर दो प्रवासियों की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह दोनों के शव बरामद किए गए। कल्याणपुर में प्रवासी मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला तो पताही के क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पेड़ से लटका मिला मजदूर कल्याणपुर प्रखंड के शीतलपुर क्वारंटाइन सेंटर में था। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई है।

मृतक पप्पू राम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर हाताहत गांव निवासी है, जहां यह घटना हुई है।वह लाकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर से घर आया था। पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश कर रही है। वहीं पताही थाना क्षेत्र की देवापुर पंचायत स्थित लहसुनिया उर्दू मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे 50 वर्षीय प्रवासी मजदूर मोहम्मद तैयब की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 मई को वह महाराष्ट्र के पूणे से आया था।

सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचल अधिकारी रोहित कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, चंद्रिका प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन प्रसाद, डॉ परवेज अलम, मुखिया प्रतिनिधि वेदानंद झा, सरपंच प्रतिनिधि नूरउल हक ने कहा कि कोरोना संक्रमण की जांच होने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। अंचल अधिकारी और बीडीओ ने बताया कि परिजनों को तत्काल राहत स्वरूप एक लाख दिए जाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST