निजी अस्पताल में बीमार महिला से दुष्कर्म की कोशिश, अस्पताल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

छपरा: (पनालाल) शहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल की है। घटना शुक्रवार सुबह की है।

निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात महिला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह महिला के साथ अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लोग शांत हुए। आरोपियों में अनु पांडे, गुड्डू कुमार और रानू कुमार का नाम शामिल है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


महिला के बयान पर केस दर्ज

इस मामले में मढ़ौरा के डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के अनुसार, सुबह में उसके देवर को चाय के लिए बाहर भेजकर अस्पताल के तीन कर्मचारी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया। जनरल वार्ड से उसे जबरदस्ती खींचकर ऑपरेशन रूम में ले जाने लगे। इस दौरान उसने विरोध करते हुए तीनों के साथ काफी धक्का मुक्की की। फिलहाल मढौरा थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST