भाजपा नेता पंकज सिंह ने कोरोना को लेकर किया जागरूक, कोरोना योद्धाओं के बीच किया मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण

मुजफ्फरपुर/ बांद्रा : बुधवार को बंदरा मंडल के विभिन्न शक्तिकेन्द्रों में भाजपा नेता पंकज सिंह द्वारा कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे कोरोना योद्धाओं, आशा कर्मियो एवं मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी बखूबी पालन किया गया। पंकज सिंह के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया।


भाजपा नेता ने बताया कि परोपकार एवं मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आज पूरी दुनिया मे कोरोना जिस तरह से कहर बरपा रही है ऐसे में हम सभी को इसके खिलाफ मिल कर लड़ना होगा। सभी को एक- दूसरे की मदद के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बैद्यनाथ पाठक, युवा नेता रविशंकर कुशवाहा, पूर्व मंडल महामंत्री संजय कुमार, महामंत्री बिमल किशोर त्रिवेदी एवं अशोक कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शम्भू कुमार झा एवं विप्रराज दास, मंडल मंत्री ओमप्रकाश सहनी एवं चंद्रमणि, युवा मोर्चा के पंकज गिरी इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST