दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए चलेंगी ट्रेनें, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों और अन्य लोगों को गृह मंत्रालय नें शुक्रवार को एक और बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। इसके लिए रेलवे के सभी जोनों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और अन्य मंत्रालयों के साथ बैठक की थी। इसमें फंसे हुए लोगों को घर तक पहुंचाने की समस्या का हल निकालने को लेकर चर्चा हुई थी।

केंद्र सरकार ने बुधवार को दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों और अन्य लोगों को घर भेजने की अनुमति दे दी थी। लेकिन इसके बाद कई राज्य सरकारों ने बसों के कमी का हवाला देते हुए लोगों वापस लाने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी कर कहा कि, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन को भी सरकार ने अनुमति दी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड व्यवस्था करेगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST