पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षो में गोलीबारी, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

GAYA: जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए गया शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा दल-बल के साथ सिंदुआरी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 
इस संबंध में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी के दौरान 4 लोगों को गोली लगी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि तीन घायल हैं। मुख्य आरोपित राकेश कुमार यादव और एक अन्य आरोपित संजीव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही गोलीबारी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST