भूमि विवाद को ले दो सगे भाइयों समेत चार को मारी गोली, एक की मौत- तीन गंभीर

भोजपुर। लॉकडाउन के बीच शुक्रवार की सुबह भोजपुल जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरुंगापुर गांव में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को गोली मार दी गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के मूल में भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक 40 वर्षीय संजय सिंह सुरूंगापुर निवासी बालेश्वर सिंह का पुत्र बताया जाता है। सूचना मिलने पर संदेश थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

हमले में  घायल मृतक संजय के छोटे भाई कर्नवीर सिंह, चचेरे भाई सोनू सिंह उर्फ क्षत्रबली सिंह और चाची कांति देवी को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। जहां सोनू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गंभीर अवस्था में उसे पटना रेफर कर किया जा रहा है।

संदेश थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी पट्टीदार हैं। लंबे समय से इनके बीच विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह इसी जमीनी विवाद में हुए झगड़े के बाद गोली चली है। फायरिंग की चपेट में चार लोग आए हैं। जिसमें एक ने दम तोड़ दिया है। जबकि तीन की हालत जख्मी हुए हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST