बिहार में आधा दर्जन अनुमंडलों में नए एसडीओ, बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को शनिवार को नयी जिम्मेवारी दी गयी। इस क्रम में आधा दर्जन अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती की गयी। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना में जल्‍द ही सबों को योगदान देने के लिए कहा गया है।

महुआ के भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार रवींद्र को पूर्वी चंपारण में पकड़ीदयाल अनुमंडल का एसडीओ, समस्तीपुर स्थित दलसिंहसराय के भूमि सुधार उप समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार को दलसिंहसराय अनुमंडल का एसडीओ, बिहार लोक सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर को अररिया सदर अनुमंडल का एसडीओ, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात इंद्रवीर कुमार को गया सदर अनुमंडल का एसडीओ, वैशाली के महनार में भूमि सुधार उप समाहर्ता के रूप में तैनात रामबाबू बैठा को सिवान सदर व ग्रामीण विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात आरती को पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल के एसडीओ के रूप में तैनात किया गया है।

पकड़ीदयाल के एसडीओ मेधावी को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी, दलसिंहसराय के एसडीओ विष्णुदेव मंडल को पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी, अररिया सदर की एसडीओ रोजी कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, कटिहार, गया सदर के एसडीओ सत्येंद्र प्रसाद को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष कार्य अधिकारी, रक्सौल के एसडीओ, अमित कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार लोक सेवा आयोग तथा सीवान सदर के एसडीओ संजीव कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

मो. अतहर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जमुुई को जिला परिवहन अधिकारी कटिहार, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अन्नू कुमार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में प्रशासन मुख्य तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, कटिहार, अर्जुन प्रताप चंद्र को जमुई में भूमि सुधार उप समाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST