पूर्वी चंपारण में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव केस, जिले में मरीजों की संख्या हुई 14

MOTIHARI: (गौतम पाण्डेय) पूर्वी चंपारण में रविवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसी के साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। आज मिले मरीजों में तीन घोड़ासहन के और एक ढ़ाका क्षेत्र के है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने की। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री पता की जा रही है। जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा अधिक सक्रिय हो गया है। मेडिकल की टीम स्थिति पर नजर रख रही है। सभी को कोविड सेंटर में रखा गया है। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं।

 वहीं, आज उत्तर बिहार में 9 नए मामले सामने आए है। इसमें चार पूर्वी चंपारण, तीन मुजफ्फरपुर और दो दरभंगा के मरीज हैं। बिहार में आज अब तक 42 पॉजिटिव मिले। राज्य का अांकड़ा बढ़कर पहुंचा 653।

पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर दी है।


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST