बिहार में कोरोना के फिर मिले 118 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 2105

पटना: बिहार में कोरोना ने कल नया रिकॉर्ड बनाया था। गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले थे। हालांकि शुक्रवार को इसमें लगभग आधे की कमी आई है। शुक्रवार को सुबह से अब तक 118 नए मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2105 हो गई है। इसमें सर्वाधिक मधुबनी में 32 नए मरीज मिले हैं। बिहार में कुल 2105 संक्रमितों में 1184 प्रवासी हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 36 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 

14 जिलों से मिले 118 पॉजिटिव 

शुक्रवार को मधुबनी से 34, कटिहार से 19, बेगूसराय से 17, पटना-गोपालगंज से 9-9, सारण से 6, समस्तीपुर से 10, नवादा से 3, खगड़यिा से 5, अरवल-सुपौल-पू. चंपारण-वैशाली से 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।  

ठीक होने वालों की संख्या हुई 629 

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित और 36 लोग स्वस्थ हो गए। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 629 हो गई। शुक्रवार को एक और संक्रमित की मृत्यु हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह 22 साल का युवक हाल ही दिल्ली से खगडिय़ा लौटा था। 

2105 संक्रमितों में 1184 प्रवासी 

राज्य में कुल संक्रमितों में से अकेले 1184 प्रवासी हैं। इनमें सर्वाधिक नई दिल्ली से 333, महाराष्ट्र से 293, गुजरात से 212, कर्नाटक से 19, उत्तर प्रदेश से 41 और तेलंगाना से आए 38 लोग हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST