CortonaVirus: फ़िर एक साथ मिले चार कोरोना पॉजिटिव, बिहार में संख्या पहुंची 43

पटना।  बिहार में आज सुबह चार कोरोना के पॉजिटिव केस पाए गए हैं और अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 43 हो चुकी है। बिहार का सिवान जिला अब कोरोनाे का हॉटस्पॉट बन गया है। आज सुबह कोरोना के चार और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी महिलाएं हैं, इन सबकी उम्र क्रमशः - 12, 18, 26 और 29 साल बतायी जा रही है। ये सभी सिवान के एक ही परिवार की हैं। ये उसी परिवार की हैं जिसमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मिडल ईस्ट की थी। ये सभी उसी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हो गई हैं। इनके परिवार में ओमान से एक व्यक्ति आया था।

जानकारी के मुताबिक इस परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 10 हो गई है। पहले एक फिर सोमवार को मिले पांच मामले और आज 4 पॉजिटिव केस एक ही परिवार के पाए गए हैं। इस तरह सिवान में अब कोरोना संक्रमितों को संख्या 14 हो गई, इसमें चार ठीक होकर होम आइसोलेशन में हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST