चिमनी से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी, छानबीन में जीती पुलिस

VAISHALI: जिले से खबर आ रही है, जहां वैशाली में महिला की शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बता दें की महनार थाना के हसनपुर विसाई के पास चिमनी से एक महिला का शव बरामद किया गया। इस घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 
बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर है ज़ख्म के कई निशान। अशांका जताया जा रहा है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि आज सुबह लोग जानवर का चारा लाने खेत गया थे। उसी वक्त महिला के शव को लोगों ने देखा। महिला के शव को देखने के बाद लगता है कि महिला की हत्या घटना स्थल पर ही चाकू से गोद कर किया गया है। हलांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST