सासाराम:-भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच अनाज वितरण।

रंजन कुमार (सासाराम)
लॉक डाउन के बाद गरीबों के सामने आई दाना-पानी के संकट के बाद मदद के कई हाथ लगातार आगे आ रहे हैं।
सासाराम से भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच अनाज वितरण का कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत अल्पसंख्यक बस्तियों में प्रति परिवार 5 किलो चावल तथा दाल का वितरण किया जा रहा है। सासाराम के विभिन्न मोहल्ले में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा यह अभियान चलाया गया है। जिससे गरीबों को थोड़ी सी राहत मिली है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरताज हुसैन ने बताया कि उनके पार्टी के निर्देशानुसार लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। इसमें हर वर्ग का सहयोग भी मिल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST