बिहार में नया हॉटस्पॉट बना सासाराम, एक दिन में पांच पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, आंकड़ा 153 पर पहुंचा

PATNA : बिहार में रोहतास जिला का सासाराम नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां एक दिन में पांच मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि एक दिन में पांच मरीज मिले हैं। पहले सासाराम में सास-बहू कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। शाम को स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि सासाराम में ही तीन और लोग पॉजिटिव मिले हैं जिनकी उम्र 63, 38 और 17 साल है। इसके साथ ही आंकड़ा 153 पर पहुंच गया है। 
इससे पहले सासाराम में जो दो मरीज मिले थे उनकी उम्र 28 और 20 साल है। ये दोनों भी सासाराम की कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में आज कुल 10 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे पहले आज मिले सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले थे जो जलमालपुर के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इस प्रकार बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 153 पर पहुंच गया है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST