बिहार में कोरोना का कहर , 214 मरीजों में कोरोना के लक्षण पोजेटिव

LIVE Coronavirus in Bihar News Update: बिहार में कोरोना वायरस अब तेजी से फैलता जा रहा है। कल जहां एक दिन में इसके 46 नए मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। अभी मिली जानकारी के मुताबिक नए 17 मामले मिले हैं जिसमें 10 बक्सर जिले के हैं।  वहीं आज सुबह से अबतक 27 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव हो गई थी। इस तरह अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 214 हो गई है। अभी मिले 17 में नए मरीजों में एक मधेपुरा, 1 मुंगेर,1 सारण, 2 पटना और 2 औरंगाबाद और 10 बक्सर के हैं।
इससे पहले मुंगेर के जमालपुर के सदर बाजार से फिर covid-19 के 15 नए केस मिले हैं। जिसमें 5 पुरूष जिनकी उम्र 14,18,30,30, और 46 साल की है वहीं 10 महिलाएं भी पॉजिटिव पायी गई हैं जिनकी उम्र 10,10,12,20,23,25,30,35,37 और 38 साल है।
इससे पहले आई आज की जांच रिपोर्ट में नालंदा जिले के अस्थावां का एक युवक बिहारशरीफ की दो महिलाएं और नया भोजपुर की दो महिलाएं covid-19 की पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले बांका, मुंगेर और के कुल सात लोग पॉजिटिव मिले थे। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST