बिहार के नवादा व बेगूसराय में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव, 64 हुई मरीजों की संख्या

पटना। बिहार में शनिवार को आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट में चार मरीज पॉजिटिव पाए गए। उनमें दो नवादा तथा दो बेगूसराय के रहने वाले हैं। नवादा में 45 साल के पुरुष तथा 16 साल की लड़की को संक्रमित पाया गया है। बेगूसराय के 40 साल व 63 साल के दो पुरुरूा भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। शनिवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्‍वस्‍थ होने का भी समाचार मिला।
इससे पहले शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या 60 थी। शुक्रवार को सिवान से आए जो दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे, वो दोनों सिवान के उसी परिवार के संपर्क में आए थे जिनके यहां का एक व्यक्ति 21 मार्च को ओमाना से लौटा था और कोरोना संक्रमित  था। 
वहीं गुरुवार को राज्य में कोरोना के 19 नए पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें सर्वाधिक मामले सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव के हैं । गुरुवार को सिवान के साथ ही बेगूसराय के भी दो व्यक्तियों की रिपोर्ट  पॉजिटिव आई थी। गुरुवार तक राज्य में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 58 थी जो शुक्रवार को दो नए केस मिलने के बाद 60 हुई और आज नवादा का एक नया मामला मिलने के बाद 61 हो गई है।
शनिवार को मिले पॉजिटिव मामले:
नवादा: 2
बेगूसराय: 2
शुक्रवार को मिला मामला:
सिवान: 1
कुल पॉजिटिव मामले एक नज़र में:
सिवान 29, मुंगेर 7, पटना 5, गया 5, गोपालगंज 3, बेगूसराय 7, सारण 1, लखीसराय 1, भागलपुर 1, नवादा 3, नालंदा 2
इन 64 कोरोना पॉजिटिव में से अब तक 22 लोग इस बीमारी को परास्त कर घर जा चुके  हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST