बिहार में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, मंगलवार को कुल 6 नए मामलों के साथ 38 पहुंचा आंकड़ा, राज्य में सिवान सबसे अधिक प्रभावित जिला

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के 4 और नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि इन चारों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही आंकड़ा 38 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सिवान जिले से दो और मामले सामने आए हैं। रघुनाथपुर के पंजवार निवासी पॉजिटिव युवक की मां और पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब उसके परिवार के दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। 
उसी परिवार के 26 साल का युवक और 20 साल की युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा बेगूसराय के दो किशोरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 15 और 16 साल के दो किशोरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बिहार में 38 हो गई है। सिवान से कुल चार और बेगूसराय से कुल दो रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस प्रकार मंगलवार को कुल छह पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।
बिहार में सिवान सबसे प्रभावित जिला है। सीवान में सबसे ज्यादा 10 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसमें से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा मुंगेर जिले में 7 मरीज हैं। पटना और गया जिले से 5-5 मिले हैं। इसके साथ ही गोपालगंज से 3 मरीज मिले हैं। सूबे के अन्य जिलों में भी अब तक कुछ मरीज सामने आये हैं, जिसमें नालंदा जिले के 2, लखीसराय से 1, बेगूसराय से 3 और भागलपुर से 2 मरीज शामिल हैं। पटना एम्स की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वहां कोई भी मामले अब तक पॉजिटिव नए आये हैं। वहां 30 लोगों की जांच की गई थी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST