अभी-अभी बिहार के मोतिहारी में फिर मिले कोरोना के 4 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 259 मचा हड़कम्प, देखिये पूरी लिस्ट

मोतिहारी(गौतम पाण्डेय)| उत्तर बिहार में फिर चार नए  कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी पूर्वी चंपारण के है। जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना से हड़कंप मचा है। पीडि़तों में बंजरिया के तीन और अरेराज का एक युवक है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संबंधित गांवों में मेडिकल टीम भेजी गई है। गांवों को सील करने की तैयारी की जा रही है।


 डीएम ने बताया कि गत 23 अप्रैल को बंजरिया में एक कैंसर मरीज के साथ छह लोग मुंबई से आए थे। प्रशासनिक स्तर पर सूचना मिलने के बाद सबका सैंपल 24 अप्रैल को लेकर भेजा गया था। इसमें तीन पॉजिटिव मिले हैं। तीनों बंजरिया थाना क्षेत्र के जटवा गांव के हैं। वहीं, अरेराज अनुमंंडल में मिला एक कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से आया था।

पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजीटिव की जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर दी। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST