बिहार में एक ही दिन में 19 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कम्‍प; 58 तक पहुंचा आंकड़ा

पटना। बिहार में गुरुवार की सुबह कोरोना के 19 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव के अबतक कुल मामले 58 हो चुके हैं। बिहार का सिवान जिला अब कोरोनाे का हॉटस्पॉट बन गया है। आज मिले मामलों में यहां के 19 मामले शामिल हैं, जिसके बाद सीवान जिले में ही कोरोना के कुल 27 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें से चार लोग ठीक हो चुके हैं। 
सिवान के आज मिले मामलों में 16 एक ही परिवार के हैं। वे रघुनाथ प्रखंड के एक गांव के हैं। वहीं एक मरीज दूसरे प्रखंड का है, जो दुबई से सीवान लौटा था। वहीं जिस परिवार के 16 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं उस परिवार का एक सदस्य हाल ही में ओमान से लौटा था। इनमें शामिल 12 महिलाएं हैं और चार पुरुष हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST