Coronavirus: कोराेना वायरस से भारत में मरीजों की संख्या 250 तक पहुंची, कनिका कपूर के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। कोराेना वायरस तेजी से भारत में पैर पसारता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 250 तक पहुंच गई हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है।

गायिका कनिका कपूर के खिलाफ यूपी सरकार ने मामला दर्ज कर लिया है। कनिका 15 मार्च को लंदन से वापस आई थीं। मगर एयरपोर्ट पर उन्होंने अपना चेकअप नहीं कराने का आरोप है। इसी बात पर यूपी सरकार ने उनपर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है, उनपर कानूनी कार्रवाई कर दी गई है। कनिका पर संवेदनशील मुद्दे पर जानकारी छिपाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। 

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के पॉजिटिव सामने आए। हिमाचल में 2 तो मध्य प्रदेश में 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। केरल में अभी तक कोरोना वायरस के मरीजों के 40 मामलों की पुष्टि हो गई है। यहां 24 घंटे के अंदर यहां 12 नए मामले सामने आए।

गुजरात में भी कोरोना वायरस पैर पसारता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7 पर पहुंच गई। अहमदाबाद में 3, वडोदरा में 2, सूरत और राजकोट में 1-1 मामले सामने आए। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी एक-एक नए मामले की पुष्टि हो गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST