राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शहाबुद्दीन की जगह उनकी पत्नी की एंट्री; राबड़ी-रघुवंश उपाध्यक्ष बने

पटना. गुरुवार को राजद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और सीवान से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की छुट्टी करके उनकी जगह उनकी पत्नी हीना शहाब को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मो. कमर आलम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव होंगे। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत 44 सदस्य हैं। 
राजद की नई कार्यकारिणी
अध्यक्षलालू प्रसाद
राष्ट्रीय प्रधान महासचिवमोहम्मद कमर आलम
राष्ट्रीय उपाध्यक्षरघुवंश प्रसाद सिंह
राबड़ी देवी
शिवानंद तिवारी
राष्ट्रीय कोषाध्यक्षअहमद अशफाक करीम
महासचिवजयप्रकाश नारायण यादव
कांति सिंह
विद्या सागर निषाद
ललित यादव
रणविजय सिंह
सर्वजीत पासवान
राष्ट्रीय सचिवकुमकुम राय
नसीम खान
रविंद्र सिंह
संजय कुमार
अजय आनंद
विजय सुरेश कंडारे
इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य
तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, मनोज झा, रामचंद्र पूर्वे, शैलेष कुमार, हीना शहाब, उदय नारायण चौधरी शामिल हैं।
राजद ने विवाद से बचने का रास्ता निकाला
2019 लोकसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते थे। जब तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हम किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी में नहीं लाना चाहते जिस पर गंभीर आरोप हो। इस पर सत्ता पक्ष ने तेजस्वी से पूछा था कि अगर ऐसी बात है तो शहाबुद्दीन आपकी पार्टी में क्यों है और उसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह क्यों दी गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई ऐसी स्थिति न बने इसके लिए पार्टी ने शहाबुद्दीन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर करने का फैसला किया। डैमेज कंट्रोल के लिए शहाबुद्दीन की पत्नी को कार्यकारिणी में जगह दी है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST