कोरोना वायरस के मद्देनजर आज से होने वाली नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित, दैनिक कर्मचारियों की सेवा जारी रहेगी

PATNA: कोरोना संकट के बीच सरकार के लिए एक राहत की खबर है।  कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नगर निगम कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल स्थगित हो गयी है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति और नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। 
आपको बता दें की निगम प्रशासन ने सोमवार की सुबह से ही इसके लिए पहल शुरू कर दी थी। मेयर सीती साहू के स्तर से कर्मचारियों को मानने का प्रयास हुआ। वहीं कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि छह दिनों की हड़ताल के बाद 8 फरवरी को जिन बिंदुओं पर समक्षौता हुआ था, उसे लागू नहीं कराया जा सका है। इस पर सचिव ने भरोसा दिलाया की उनकी तमाम मांगों को माना जाएगा। बैठक में साफ किया गया कि निगम में कार्यरत 4300 दैनिक कर्मचारियों की सेवा पहले ती तरह बनी रहेगी। दैनिक कर्मचारियोंके नियमित करने की प्रक्रिया को पूर्व की तरह जारी रखा जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST