भाजपा गड़खा पूर्वी मंडल की बैठक आयोजित

पनालाल कुमार 
सारण । गड़खा प्रखंड के परसा गांव में भाजपा गरखा मंडल (पूर्वी) की बैठक  हुई जिसमें विधान सभा के चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपना 100 दिन पार्टी के लिए समर्पित करें। वहीं पूर्व विधायक ज्ञानचंन्द मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार में सर्वाधिक विकास हो रहा है।
मंडल अध्यक्ष प्रो. हरेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया तथा  मंडल कार्य समिति की सूची जारी की। बैठक में जिला महामंत्री शांतनू कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, विश्वमोहन सिंह मंटू, अजय मांझी, विजय सिंह, चेतनारायण राय, राधामोहन सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल (पूर्वी) अध्यक्ष प्रो. हरेन्द्र सिंह ने किया। जबकि स्वागत भाषण श्रीनिवास सिंह ने की ।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST