शीर्ष नक्सली प्रवेश दा का सहयोगी एरिया कमांडर जय उर्फ अशोक गिरफ्तार, युवाओं को संगठन से जोड़ने और हथियार सप्लाई में था सक्रिय

LAKHISARAI : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली एरिया कमांडर जय पासवान उर्फ अशोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली जमुई जिले के गिद्धौर का रहने वाला है। इसकी तलाश लखीसराय, जमुई, मुंगेर और बांका पुलिस को लंबे अरसे से थी। इन सभी जिलों में इसपर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 
एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि एरिया कमांडर जय उर्फ अशोक पासवान का चानन थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव छुपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर एसपी के निर्देश पर कबैया, चानन, सूर्यगढा एवं पीरीबाजार थानाध्यक्ष ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान महेशपुर गांव से नक्सली की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार नक्सली शीर्ष नक्सली प्रवेश दा का सहयोगी है और इन दिनों युवाओ को संगठन से जोड़ने एवं अपने साथियों को हथियार सप्लाई करने में सक्रिय था।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST