लाँकडाउन से परेशान लोगों की मदद को बेगूसराय भी पहुंची टीम अभिमन्यु की टोली


बेगूसराय :-हरेराम दास- टीम अभिमन्यु के राष्ट्रीय संरक्षक अभिमन्यु यादव के आदेश पर पूरे बिहार में टीम अभिमन्यु के सदस्य लोगों को खाने के सामग्री पहुंचा रहे हैं। टीम अभिमन्यु बेगूसराय के सदस्य इफ्फतुर रहमान ने कहा है कि हमारा प्रदेश हमारी जिम्मेदारी के साथ अपना फर्ज़ निभाने में लगी है। जैसा कि हम सब जानते हैं पूरी दुनिया में  इस वक्त कोरोना वायरस के चलते हर कोई परेशान है।.लॉकडाउन की वजह से सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि लोग अपने घर से निकल नहीं पा रहे हैं। निकलना भी नहीं चाहिए अब सवाल ये भी है कि जो लोग रोज की दिहाड़ी मजदूरी पर अपने परिवार का भरणपोषण करते थे वैसे परिवार के साथ टीम अभिमन्यु पूरे बिहार में अपने सदस्यों के साथ सामग्री पहुंचाने में लगी है। शनिवार को टीम अभिमन्यु के सदस्यों के साथ वैसे परिवार वालों के पास  घर घर जाकर उन तक खाने की सामग्री पहुंचाया गया जो लॉकडाउन की वजह से निकल नहीं पा रहे थे।

नियमों का पालन करते हुए उप महापौर राजीव रंजन के साथ टीम अभिमन्यु के सदस्यों ने घर- घर जा कर राहत सामग्री पहुंचायी। इस मौके पर टीम के सक्रिय सदस्य बेकेश ठाकुर, रूपेश कुमार, नरेश कुमार, शंकर कुमार के साथ लगभग 50 परिवार के घरों तक सामग्री पहुंचायी गई।
टीम अभिमन्यु बेगूसराय के सदस्य इफ्फतुर रहमान ने कहा है कि प्रशाशन से हम आग्रह करते हैं वे कोई ऐसा खो उपाय हमलोगों को बताएं जिससे वैसे लोगों तक आसानी से पहुंच सकें। जिलाधिकारी यदि टीम अभिमन्यु बेगूसराय को इजाज़त दे तो हमलोग निःस्वार्थ भाव से समाज के लोगों तक खाने की सामग्री पहुंचाने में सक्षम हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST