रंजन कुमार
सासाराम। आज सासाराम में वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिजवाही की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि गिजवाही के ही तीन पशुपालक राजाराम यादव तथा नागा रजवार के 2 पुत्र गुरु रजवार और हाकिम रजवार अपने मवेशियों को लेकर पहाड़ की तरफ जा रहे थे।
इसी बीच बारिश शुरू हो गई तथा तेज वज्रपात हुआ। जिसमें झुलस कर घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। वहीं प्रशासन को भी सूचना दी गई है। एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में मातम पसर गया ह।

एक टिप्पणी भेजें