प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। प्रेमिका के घर में ही दोनों ने की खुदकुशी।


रंजन कुमार (सासाराम)
रोहतास जिला के नौहट्टा थाना अंतर्गत दारानगर गांव में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि मृतक प्रेमिका का नाम मोबिना खातून तथा प्रेमी रूपम पासवान थे। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रेमी युगल के शवों को अपने कब्जे में लिया। दोनों के परिजनों का कहना है कि उन दोनों के प्रेम प्रसंग का कोई जानकारी नहीं है। सबसे बड़ी बात है कि दोनों नाबालिग है। लड़की मोबिना की उम्र 17 साल के आसपास बताया जाता है। वही लड़के का उम्र भी 18 से कम ही है तथा दोनों बेहद गरीब परिवार से हैं। लड़की के घर के कमरे में छत के बल्ले से दुपट्टे के सहारे दोनों झूल गए। बताया जाता है कि लड़की के घर में उस समय कोई पुरुष सदस्य नहीं था। लड़की के पिता तथा भाई उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मजदूरी करते हैं। घर में लड़की के मां तथा भाभी ही है। वही लड़का रूपम पासवान दारानगर के ही पीड़ाबाद के जनार्दन पासवान का पुत्र था तथा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ी बात है कि दोनों ही मृतक पढ़े लिखे नहीं थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूर दराज के परिजन भी आ गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST