BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- चीन से निकला कोरोना सबको कर रहा तबाह, इससे डरने की नहीं जागरूकता की जरूरत

मुजफ्फरपुर । जिला कार्यसमिति में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के साथ कोरोना पर जागरूकता का पाठ पढ़ाया। कहा कि चीन की प्रयोगशाला से निकला कोरोना वायरस सबको तबाह कर रहा है।
सरकार इसको लेकर पूरी तरह से सजग है। भारतीय जीवनशैली में हाथ मिलाने की नहीं, नमस्ते करने की परंपरा रही है। आज पूरी दुनिया उस परंपरा को अपना रही है, हाथ मिलाने के बदले नमस्कार कर रही है। कोरोना से डरने की नहीं जागरूक रहने की जरूरत है। आपके आसपास कोई विदेश से आया हो तो उसकी जांच अवश्य होनी चाहिए। 
जिसकी जितनी तैयारी, उतनी हिस्सेदारी 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सभी 243 सीट पर पूरी तैयारी करनी है। जिसकी जितनी तैयारी, उतनी मिलेगी हिस्सेदारी। हर बूथ पर सप्तर्षि टोली का गठन हो। जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी, जिस बूथ से आते हैं, उस बूथ को गोद लें। जिले के कई विधानसभा में सभी बूथ पर बीएलओ टू नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए 31 मार्च तक इसे पूरा करने के लिए कहा। सप्तर्षि टोली में अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ प्रभारी, बूथ महामंत्री के साथ कुशवाहा, सहनी एवं अनुसूचित समाज से एक-एक लोग शामिल होंगे जिसमें एक महिला भी होगी।
हर कुर्बानी देकर जीतेंगे सारे सीट 
नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि हर कुर्बानी देकर जिले की सभी 11 सीट जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। सांसद अजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता दीपक होते हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी मृत्युंजय झा, प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री डॉ. राजेश कुमार वर्मा, पारू विधायक अशोक सिंह, कुढऩी विधायक केदार गुप्ता, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, नीरज नयन, मनीष कुमार, नचिकेता पांडेय, डॉ. रागिनी रानी, डॉ. रितुराज, प्रभात कुमार, ब्रजबिहारी पासवान, हरिमोहन चौधरी आदि शामिल रहे। 
101 किलो का पहनाया माला 
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवानलाल महतो के नेतृत्व में 101 किलो का माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष व अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की संयोजक मीरा कौमुदी ने फूल से निर्मित बिहार के नक्शे की आकृति भेंट की। 
कार्यक्रम में डाॅ अरविंद कुमार सिंह, डाॅ ममता रानी, डाॅ संगीता कुमारी, नीरज नयन, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा, हरिमोहन चौधरी, गीता कुमारी, निर्मला साहू, बज्रकिशोर पासवान, जिला मंत्री आदर्श कुमार, संजीव झा, संतोष साहेब, भोला चौधरी, सिदार्थ कुमार, आलोक कुमार, मीडिया प्रभारी अमीत रंजन, प्रदुयमन राणा, आशीष अग्रवाल, प्रशांत राज, विश्वास कुशवाहा, सुधांशु कुमार प्रयाग सहनी, लालबाबू सहनी, कन्हाई साह, धीरज साहनी, कमलेश कुमार, रामदेव सहनी, उपेंद्र कुशवाहा, नरेश महतो, प्रमोद कुमार, श्याम कुमार,  सहित सभी मंडल अध्यक्ष,महामंत्री  उपस्थित रहें।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST